Hindi News / शहर और राज्य

भाजपा ओबीसी मोर्चा के सुनील यादव और राम खिलाड़ी ने उठाई श्री विश्वकर्मा मंदिर संरक्षण की आवाज

प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर, पहाड़गंज की सुरक्षा को लेकर समाज हुआ एकजुट, संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर संघर्ष का संकल्प
भाजपा ओबीसी मोर्चा के सुनील यादव और राम खिलाड़ी ने उठाई श्री विश्वकर्मा मंदिर संरक्षण की आवाज
भाजपा ओबीसी मोर्चा के सुनील यादव और राम खिलाड़ी ने उठाई श्री विश्वकर्मा मंदिर संरक्षण की आवाज

नई दिल्ली - हनी प्रथम एजेंडा 

विश्वकर्मा मंदिर प्रबंधक कमेटी* द्वारा प्राचीन *श्री विश्वकर्मा मंदिर, पहाड़गंज* के संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रबुद्धजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर मंदिर को विश्वकर्मा समाज की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष *श्री सुनील यादव जी* ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सरकार और संबंधित विभागों से सकारात्मक बातचीत की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर इस विषय को केंद्रीय स्तर और प्रधानमंत्री तक भी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने समाज से शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।

Inline image

भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री *श्री राम खिलाड़ी जी* ने कहा कि श्री विश्वकर्मा मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि समाज की पहचान और विरासत है। मंदिर की रक्षा के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंदिर संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Inline image

बैठक में *श्री धर्मपाल जांगिड़*, *श्री गंगादीन जांगिड़*, *श्री हंसराज जांगिड़*, *सरदार त्रिलोचन सिंह*, *श्री अवतार सिंह जी*, *श्री आर.के. धीमान*, *श्री आत्मा राम पांचाल* एवं *श्री सुरेंद्र वत्स* सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन मंदिर की सुरक्षा, संरक्षण एवं समाज की एकता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Inline image



Views 166

Leave a comment

Current time: 14 May 2026, 01:28 PM
कल्पना धीमान

हम प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर पहाड़गंज के संरक्षण और सुरक्षा के लिए विश्वकर्मा समाज का साथ देने के लिए आगे आए आदरणीय श्री सुनील यादव जी और राम खिलाड़ी जी का बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करते हैं।🙏